35.3 C
Jodhpur

श्रीमद्भागवत कथा 24 से, भव्य कलश यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत

spot_img

Published:

– सैकड़ों महिला-पुरुष हुए शोभा यात्रा में

नारद तिंवरी। कस्बे में रविवार से 7 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन सीनियर विद्यालय के पास होगा। इसके लिए भव्य डोम तैयार किया गया है। कथा का वाचन आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास स्वाति भारती के मुखारबिंद से होगा। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ साध्वी पूनम भारती व बीजेपी नेता पूर्व विधायक भैराराम सियोल ने ध्वज लहराकर किया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पीताम्बर वस्त्र धारण कर शामिल हुई। साथ ही बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी इसमें शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने पावन कलश सिर पर धारण किए हुए थे। यह कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः कथा स्थल  पहुंचीं। कलश यात्रा का सारे रास्ते पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img