30.2 C
Jodhpur

श्रीराम महाराज के 17वें महोत्सव पर साध्वी रामाबाई को साधु संतों ने ओढाई चादर

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। कस्बे के बिजली घर चौराहा के पास श्रीराम महाराज के 17वें महोत्सव के तहत साध्वी रामाबाई को चादर ओढ़ाने का कार्यक्रम लोकसंत भोलाराम महाराज देवरी धाम के महंत रमेयादास महाराज, प्रकट धाम के महंत अमृतदास महाराज, महंत माँगूदास महाराज, लवारी आश्रम के महंत श्रीराम महाराज, सीतराम महाराज, समुखराम महाराज मध्यप्रदेश आश्रम, खेतुबाई, सीपुबाई, गोविंदगोपाल शास्त्री, प्रेमदास शास्त्री सहित कई साधु-संतो के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। देवलोक गमन होने पर श्रीराम महाराज के पीछे श्रीमद् भागवत कथा का 7 दिन तक गोविंद गोपाल शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया गया। इस दौरान 17 वी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा साधु संतों का आशीर्वाद लेकर भंडारे में भाग लिया गया। इस दौरान संतों की ओर से श्रद्धालुओं को भजनों की प्रस्तुति देते हुए राम के नाम का सुमिरन करने का आह्वान किया गया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img