– स्कूल की छात्राओं ने दोनों के जीवन से जुड़े पहलूओं पर दी रौचक जानकारी
नारद ओसियां। कस्बे की ख्याति प्राप्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल कैम्ब्रिज चिल्ड्रन एकेडमी में सोमवार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े रौचक पहलूओं पर प्रकाश डालकर इनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्कूल निदेशक वासुदेव चारण ने बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत स्कूल स्टूडेंट्स रूचिका सुथार, ट्विंकल भूतङा, नकुल औझा, सुरभि लढ्ढा, राधिका सोनार के द्वारा गांधीजी तथा शास्त्री जी के बारे में विचार व्यक्त किये गये। इससे पहले स्कूल प्रबंधन द्वारा गांधीजी तथा शास्त्रीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के आचार्य आचार्याओं हुकूम सिंह भाटी, सविता सुथार, खेमराज खत्री, रमेश रतनू, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित द्वारा भी दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक चारण ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।


