37.3 C
Jodhpur

पूर्व विधायक पटेल ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का स्वागत

spot_img

Published:

नारद लूणी।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी सहित कई भाजपा नेताओं का पूर्व विधायक जोगाराम पटेल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। लूणी के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव तथा भाजपा के कद्दावर नेता जोगाराम पटेल के आवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी सहित कई भाजपा नेताओं ने मंदिर में पुजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक जोगाराम पटेल द्वारा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी सहित अन्य नेताओं का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सांसद पीपी चौधरी, सांसद देवजी पटेल, विधायक हमीरसिंह भायल व पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img