नारद भोपालगढ़। 67वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स 14 वर्ष छात्र एवम छात्राओं दोनों वर्ग की प्रतियोगिता उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हीरादेसर के खेल मैदान में संपन्न हुई। आयोजना समिति के शारीरिक शिक्षक जेठाराम ने बताया कि जनरल चैंपियनशिप छात्रा वर्ग की टीम हीरादेसर विजेता रही , छात्र वर्ग में श्री राम आदर्श करानी स्कूल विजेता रही। विजेता एथलीटों को युवा नेता राजेश जाखड़, तहसीलदार रामेश्वर छाबा, उप जिला शिक्षा अधिकारी अल्पुराम, खियाराम, भामाशाह बुधराम गोदारा व संयोजक हरी प्रसाद मीणा व भामाशाह ने खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य, पदक पहनकर सम्मानित किया। राज्य स्तर पर जोधपुर ग्रामीण जिले के विजेता एथलीट 15 अक्टूबर को टोंक में शुरू हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

