29.1 C
Jodhpur

राणा पूंजा भील जयंती पर भील समाज का मदेरणा स्टेडियम में महा सम्मेलन संपन्न

spot_img

Published:

– मंच पर महापुरुषों की तस्वीर के अलावा किसी का स्थान नहीं, एक ही तीर एक ही कमान नर नारी एक समान: भील

नारद भोपालगढ़। कस्बे के परसराम मदेरणा स्टेडियम में भील समाज द्वारा राणा पूजा भील जयंती मनाई गई। इस जयंती पर भील समाज द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया।तेजा राम भील ने बताया कि मंच पर राणा पूजा भील,भीम राव अम्बेडकर,काली बाई भील सहित महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर राणा पूजा भील की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नख़ता राम भील ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राणा पूजा भील प्रकृति से प्रेम करते थे।वो कहते थे कि सबका कल्याण करने वाली प्रकृति है और उसकी जय है।भील ने कहा कि समाज के बंधुओ को नाम के आगे भील लगाना चाहिए जिससे आरक्षण मिले।आदिवासी क्षेत्र की बात करते हुए कहा कि जहा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है वहां पर महिला एवं पुरुष को अलग-अलग नहीं बैठाया जाता वहां पर जहां जिसको स्थान मिलता है वहां सब बैठ जाते हैं और समाज के सभी लोगों से अपील करता हूं कि अगली बार जब कोई ऐसा सम्मेलन हो तो पुरुष और महिला के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने नारा लगाया एक ही तेल एक ही कमान नर नारी एक समान।भील समाज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में सब कार्यक्रमों से अलग बात दिखाई दी।इस सम्मेलन में मंच पर महापुरुसो की तस्वीर के अलावा किसी की कुर्सी नही लगाई गई।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने वाले सब समाज के लोग है और समाज में कोई छोटा बड़ा नही होता।इसलिए सबके बैठने की व्यवस्था एक साथ ही की गई।पप्पू राम भील ने बताया कि सम्मेलन के बाद परसराम मदेरणा स्टेडियम से रैली निकाली गई।रैली पुलिस थाना,हीरादेसर चोराया,चौकीदार का बास,गोदारा चौक,जैन स्कूल,बस स्टेंड,बलदेव राम मिर्धा सर्किल से होते हुए वापिस स्टेडियम पहुंची। रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।स्टेडियम पहुंचने पर आकाश, दिनेश, तेजाराम, बालाराम, आईदान राम , जितेंद्र, भगवानराम, लादूराम, श्याम, सीताराम सहित आयोजनकर्ताओं ने सभी भाग लेने वाले समाज के बंधुओ का आभार जताया। महासम्मेलन को देखते हुए डिप्टी प्रेमकुमार के निर्देशन में थानाधिकारी देवकिशन,कांस्टेबल महिपाल ग्वाला,सत्यवीर सहित स्टाफ मौजूद रहा।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img