37.3 C
Jodhpur

वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज का धुंधाड़ा आगमन पर राजपुरोहित समाज ने किया अभिनंदन

spot_img

Published:

– अभिंनदन के दौरान गूंजे खेतेश्वर भगवान के जयकारे, सामाजिक उत्थान पर की चर्चा।

नारद लूणी।

राजपुरोहित समाज के आराध्य व वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज के धुंधाड़ा आगमन पर राजपुरोहित समाज के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने शोभायात्रा के साथ अभिनन्दन किया। समाजसेवी शेरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि धुंधाड़ा आगमन पर वेदांताचार्य का राजपुरोहित समाज के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं मंगलगीत गाती हुई चल रही थी तो पुरूष संत खेतेश्वर महाराज का जैकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्वालुओ ने पुष्पवर्षा व गुलाल के साथ महाराज के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए। शोभायात्रा के पश्चात वेदांताचार्य ने मास्टर वरदसिंह राजपुरोहित के निवास पर आयोजित धार्मिक में शामिल होने के दौरान श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्म से ही कल्याण संभव हैं, इसलिए धर्म के मार्ग पर चलकर सभी के कल्याण की भावना रखकर समाज सेवा कर पुण्य कमाएं। इस मौके पर पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, दलपतसिंह शुभदंड, भंवरसिंह, ब्रह्माधाम आसोतरा ट्रस्टी डूंगरसिंह घेवड़ा, आनंदसिंह कनोडिया, पूर्व सरपंच भगवानसिंह, नारायणसिंह, बाबूसिंह, चंद्रसिंह, घेवरसिंह, भूरसिंह, नारायणसिंह शुभदंड, नाथूसिंह, रमेशचंद्र दवे, रघुनाथराम, दाउदास, शिक्षा विभाग के अधिकारी ओमसिंह राजपुरोहित, पुरुषोत्तम राजपुरोहित, उपप्रधान श्रवणसिंह, जिला परिषद सदस्य चेनाराम पटेल, श्रीमाली समाज के अध्यक्ष डॉ. सन्तोष दवे, टींकु महाराज, समाजसेवी अजय चौधरी, पोलाराम सुथार, अधिवक्ता शत्रुध्नसिंह राजपुरोहित, महिपालसिंह राजपुरोहित, पदमसिंह राजपुरोहित, गणपतसिंह राजपुरोहित, पोलाराम सुथार, कालूराम घांची, अचलाराम माली, पुखराज माली, कानसिंह, चेनसिंह, पदमसिंह, राणसिंह, रघुनाथसिंह,रामसिंह अजीत व अजयसिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img