भोपालगढ़। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बिलाड़ा में क्लस्टर लेवल पेंटिंग एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग में मॉडल स्कूल भोपालगढ़ की छात्रा चंदा देवड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जैसलमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में स्थान बना लिया है। वही हरीश भाटी ने सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इतना ही नहीं स्थानीय विद्यालय के छात्र मयंक और विनोद ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस इवेंट में विद्यार्थियों के साथ मॉडल स्कूल भोपालगढ़ का प्रतिनिधित्व रामजीराम पटेल और महिला कार्मिक सरिता ने किया। प्रधानाचार्य कपिल देवड़ा और अन्य शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई दी

