भोपालगढ़। शहर के निवासी महेंद्र गर्ग को, सड़क दुर्घटना के दौरान फरिश्ते के रूप में अनजान व्यक्ति को स्वर्णिम समय में नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतू ले जानें के लिए आपदा फ़रिश्ता राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में जीवन जागृति सोसायटी द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण आपदा फ़रिश्ता राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के 25 राज्यों के 61 लोगों को सम्मानित किया गया। जस्टिस शिव कृति सिंह पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, मेजर राकेश शर्मा शौर्य चक्र कारगिल वीर,डॉ.अजय कुमार सिंह जीवन जागृति सोसायटी अध्यक्ष,की गरिमा मय उपस्थिति में गर्ग को ब्रिगेडियर सर्वोत्तम प्रसाद सिन्हा ने अपने कर कमलों द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की असीम शुभकामनाएं दी।

