भोपालगढ़। आद्यशक्ति मां दुर्गा की उपासना-आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रा रविवार को मंदिरों एवम घर-घर घट स्थापना के साथ शुरू हुआ । नवरात्रा में इस साल मातारानी का वाहन हाथी है जो अच्छी वर्षा का संकेत है। क्षेत्र के प्रसिद्ध बागोरिया माताजी मंदिर, सोपड़ा रोड बाण माता मंदिर सहित भोपालगढ़ क्षेत्र के सभी नवदुर्गा मंदिरों में माता की घट स्थापना की गई। इस बार नवरात्र की अवधि पूरे नौ दिनों की होगी और इस दौरान मां के अलग-अलग रूपों की आराधना के साथ ही भक्त व्रत-उपवास भी रखेंगे। शारदीय नवरात्रि में शहर में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित कर गरबा के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कस्बे के गणेश मंदिर,जाटों की हथाई,शिंभेश्वर तालाब सहित कई जगह माता की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान शिव करण सैनी,कालूराम मेहरा, श्रवण राम मेघवाल,स्वरूप राम देवड़ा,किशोर जाखड़,शिंभू भाई प्रजापति,मूलाराम चोटिया,दिनेश चोटिया,रामलाल जाखड़,पुरसोतम महाराज सहित कई जने मौजूद थे ।

