भोपालगढ़। वीर तेजा मंदिर जाट छात्रावास में बनाए जा रहे बालिकाओं के लिए छात्रावास की व्यवस्थाओं का भामाशाह बद्रीराम जाखड़ ने रविवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुन्नीदेवी गणेशराम जाखड़,हरिराम डूडी व रमेश चौधरी के सहयोग से वीर तेजा जाट मंदिर छात्रावास में बालिकाओं के लिए लगभग 60 कमरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए भामाशाह बद्रीराम जाखड़ ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर श्रमिकों को भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। कुम्भाराम डूडी ने बताया कि भोपालगढ़ कस्बे में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए की आयेगी ,निर्माण कार्य पूरा होने पर दिसंबर माह में भागवत कथा का आयोजन करवाया जाएगा।इस दौरान रामचंद्र जाखड़,श्रवण राम मेघवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

