भोपालगढ़। भोपालगढ़ में वीर तेजा जाट छात्रावास मे संत रामपाल महाराज का प्रोजेक्टर के माध्यम से आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया । संत रामपाल महाराज ने अपने सत्संग में बताया कि पूर्ण परमात्मा कबीर साहिब की भक्ति करने वाले श्रद्धालुओं को भगवान से मिलने वाला लाभ ,सुख समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है । सत्संग में शांति और अनुशासन व्यवस्था देखने को मिली । प्रवचनों के माध्यम से शास्त्रों का ज्ञान व सच्चे मंत्रों की जानकारी करवाई। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के माध्यम से कबीर साहेब की भक्ति करने वाले अनुयायियों को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, आध्यात्मिक सब प्रकार के लाभ होते हैं। महाराज ने बताया कि कलयुग में कबीर साहिब, नानक साहिब ,दादू साहिब को, मलुकदास को प्रत्यक्ष मिले l 1997 में संत रामपाल महाराज को पूर्ण परमात्मा कबीर साहिब साक्षात मिले और अपना सच्चा ज्ञान और मोक्ष मंत्र समस्त मानव समाज को दान करने का आदेश दिया lसंत रामपाल महाराज ने समाज में फैली बुराइयों जैसे नशा,रिश्वतखोरी, दहेज प्रथा, चोरी जारी, ठगी आदि से दूर रहकर सतभक्ति करने का संदेश दिया l

