35.3 C
Jodhpur

मारवाड़ की 33 सीटों पर जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया मंत्र

spot_img

Published:

-चुनाव के दौरान फोकस वाले इश्यू पर की बात, संगठन व वोट मजबूत करने की कही बात
जोधपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की राजस्थान में पहली सूची से मचे बवाल के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा सोमवार शाम विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। शहर के एक निजी होटल में संभाग स्तरीय नेताओं की बैठक में चुनाव की रणनीति, जीत की गणित और दावेदारों की मजबूती व कमजोरी पर नेताओं से चर्चा की। माना जा रहा है कि पहली सूची के बाद जो माहौल बना है, उससे बचने के लिए दूसरी सूची से पहले नड्डा स्थानीय नेताओं से विचार-विमर्श कर रहे हैं।
नड्‌डा का जोधपुर दौरा इस मायने में भी खास है कि पार्टी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके ही घर में घेरने के लिए प्लान तैयार कर रही है। संभाग की 33 सीटों पर भी गुटबाजी है तो टिकट मिलने या कटने से सीटों पर असर न पड़े, इसे रोकना भी प्राथमिकता है। दरअसल, जोधपुर संभाग में भाजपा कांग्रेस के लिहाज से कमजोर स्थिति में है। यहां की 33 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने पिछले चुनावों में 14 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस 16 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। एक सीट आरएलपी और 2 अन्य के खाते में गई थी। अभी तक भाजपा जोधपुर संभाग की 33 में से केवल 3 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। इन 33 सीटों पर सीधे असर डालने वाला पश्चिमी राजस्थान में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। फिलहाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को आगे किया हुआ है, लेकिन वे भी जोधपुर तक ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसे में नड्डा ने यहां आगामी चुनावी रणनीति के साथ प्रत्याशियों को लेकर भी शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व सांसद पीपी चौधरी व अन्य नेताओं के साथ चर्चा की है। बैठक के प्रथम सत्र के बाद शेखावत ने मीडिया को जानकारी दी कि इस बैठक में केवल और केवल संगठन से जुड़े विषयों पर बात हुई है। पहली सूची पर विरोध के संबंध में उन्होंने कहा कि कुछ विधानसभा सीट पर स्वाभाविक रूप से कुछ प्रतिक्रियाएं आई हैं, उस पर वे शायद वरिष्ठ लोगों से बैठकर अलग बात करेंगे। आज की बैठक संभाग के सभी जिलों से श्रेणी विशेष के कार्यकर्ताओं के साथ थी, जिसमें पहले जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर व सिरोही जिले के भाजपा के विधानसभा प्रभारी, संयोजक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री व चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से आपसी संवाद किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में किन विषयों पर फोकस करना है, उस पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में जोधपुर के तीन संगठानिक जिलों व पाली क्षेत्र की बैठक हुई।

BJP national president gave mantra to win 33 seats of Marwar

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img