32.4 C
Jodhpur

पैदल राह चलती महिला के गले से सोने की कंठी लूट भागे बाइक सवार

spot_img

Published:

– चेराई के पास हुई की वारदात, पुलिस जुटी तलाश में

नारद ओसियां। ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई कस्बे के पास रामदेव मंदिर व माता के मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही दो महिलाओं के साथ लूट की घटना हो गई। चेराई से एकलखोरी रोङ पर मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश दो लूटेरों ने पैदल चल रही दो महिलाओं में से एक महिला के गले से सोने की कंठी तोड़कर भाग गये। महिला के गले से कंठी तोड़ने के दौरान एक महिला को मामूली चोटे भी आयी। वहीं दूसरी महिला के मौके पर बेहोश होने की भी जानकारी मिली। एक महिला चिल्लाने पर खेतो में खड़े आस के लोगों मौके पर पहुंचे। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैराई ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। चेराई चौकी पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला द्वारा बताये हुलिये व मोटरसाइकिल के आधार पर लूटरों की तलाश में जुटी है। राह चलती महिला के साथ अचानक हुई लूट की घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और लूटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img