– धुंधाड़ा पहुंची यात्रा का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।
नारद लूणी।
भारतीय जनता पार्टी का भाजपा के सुझाव आपका संकल्प हमारा तथा संकल्प पत्र रथ यात्रा के धुंधाड़ा आने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने सुझाव संकल्प-पत्र पेटिका में डाले। भाजपा लूणी मंडल अध्यक्ष पोलाराम सुथार ने बताया कि रथ यात्रा के धुंधाड़ा पहुंचने पर अचलाराम माली, सांवलराम सुथार, ओम प्रकाश भदरेचा, पूनम राम सुथार, महेंद्र पटेल व रमेश प्रजापत सहित कई गणमान्य लोगों ने यात्रा रथ का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। लोगों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए महिलाओं के समान की नीति के और भाजपा द्वारा केन्द्र सरकार की जन हित योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा संकल्प-पत्र भरे गए।