39.5 C
Jodhpur

संगठित हिंदुत्व का परिचय देते स्वयंसेवकों का पथ संचलन

spot_img

Published:

नारद ओसियां। संगठित हिन्दुओं का संदेश देते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने रविवार को कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए पथ संचलन निकाला। इस दौरान पथ संचलन का कस्बे के विभिन्न जगहो पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। संगठित हिन्दुओं का संदेश और परिचय देते हुये एक ताल में कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए स्वयं सेवकों ने आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश भी दिया। खण्ड प्रचार प्रमुख रोशन मेघवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष दुर्गाष्टमी के दिन संघ की ओर से भव्य पथ संचलन व विजयादशमी उत्सव मनाया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव सैनिक नागेश्वर सिंह, खण्ड संघ चालक निम्बाराम, मुख्य वक्ता जोधपुर विभाग प्रचारक मंगलाराम थे। विभाग प्रचारक ने कहा कि डाक्टर हेडगवार ने संघ की स्थापना आज ही के दिन भी। संघ की स्थापना का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना है। समाज में समरसता का भाव बढ़े। हमारे लिए बहुत ही महत्व का दिन है। आज का जो दुर्गाष्टमी पर्व है वह शक्ति का पर्व है। बिना शस्त्र व बिना शास्त्र से जीवन की रक्षा नहीं होती है। आज हिन्दू समाज मे जो परिवर्तन हुआ। समाज में समरसता, एकता यह सब हिन्दू समाज की ताकत का परिणाम है। चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रंसग बता कर सनातन धर्म में विजयादशमी का पर्व बेहद खास माना गया है। पौराणिक कथाओं अनुसार यह पर्व रावण पर भगवान राम की विजय का प्रतीक है। इस शुभ दिन पर लोग भगवान श्री राम की पूजा करते हैं। इस दौरान संचलन में सैकड़ो स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img