35.8 C
Jodhpur

#Breaking News- आधी रात को सीएम गहलोत की भाजपा विधायक सूर्यकांता से मुलाकात से गर्माया चर्चाओं का दौर

spot_img

Published:

– सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा होनी है बाकी, ऐसे में मुलाकात के बाद ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे जाने की अटकलें

कमल वैष्णव. जोधपुर।

विधानसभा चुनाव की घोषणा और भाजपा-कांग्रेस (BJP Congress) के प्रत्याशियों की दो-दो सूचियां जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। मंगलवार देर रात बाद वे भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास (MLA Suryakanta Vyas) के आवास पर ‘शिष्टाचार मुलाकात’ करने पहुंचे। आधी रात बाद की इस मुलाकात के साथ ही शहर सहित पूरे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार भी गर्मा गया है। क्योंकि, इस बार भाजपा ने सूर्यकांता व्यास का टिकट काटकर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी को सूरसागर से प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक सूरसागर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

यही वजह है कि सूर्यकांता व्यास और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यह मुलाकात कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में है। कहा तो ये भी जाता है कि चुनाव घोषणा से कुछ दिन पहले ही सूर्यकांता व्यास ने गहलोत की सार्वजनिक तौर पर जमकर तारीफ की थी। इसकी भाजपाइयों ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व तक शिकायत भी की थी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने तो व्यास की इस तारीफ को इशारों-इशारों में वृद्धावस्था का कारण तक बता दिया था। शेखावत के इसी कटाक्ष पर सूर्यकांता व्यास ने भी पलटवार किया था। इसके बाद व्यास का टिकट कटने का कारण भी शेखावत को बताया गया।

अटकलें: तो क्या अब सूरसागर से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस!

गहलोत और सूर्यकांता व्यास की देर रात को हुई मुलाकात के बाद शहर में यही चर्चाएं होने लगी कि कहीं पार्टी के निर्णय से अंतरुनी तौर पर नाराजगी जगजाहिर है। ऐसे में क्या गहलोत सूरसागर विधायक की इसी नाराजगी को भुनाने की फिराक में तो नहीं है? कहा तो ये भी जाता है कि सूर्यकांता व्यास के मुख्यमंत्री गहलोत से व्यक्तिगत रिश्ते ऐसे हैं कि अमूमन वे व्यास की हर बात मानते रहे हैं। गहलोत और व्यास स्वयं भी ये बात कहते रहे हैं कि गहलोत उनका बहुत आदर करते हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष (उत्तर) सलीम खान को मिल चुकी है हरी झंडी!

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सलीम खान को सूरसागर से चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। खुद सलीम खान को भी इसकी हरी झंडी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। संभवतया यही वजह है कि वे नाम घोषित होने से पहले ही पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और अंदरुनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों में भी जुट चुके हैं।

इन नामों पर भी चर्चाएं भरपूर

शहर में पिछले कई दिनों से कांग्रेस की तरफ से ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में सुनील व्यास, रिटायर्ड जस्टिस जी.के. व्यास, आनंद पुरोहित, जिलाध्यक्ष (दक्षिण) नरेश जोशी, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच के नाम की चर्चाएं चल रही है। इसी तरह, अल्पसंख्यक समुदाय से जिलाध्यक्ष (उत्तर) सलीम खान का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता जफर खान, पूर्व उप महापौर न्याज मोहम्मद, पूर्व जिलाध्यक्ष सईद अंसारी की बेटी मेहराज अंसारी, पिछले बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अयूब खान के बेटे का नाम भी चर्चाओं में है।

#Breaking News- CM Gehlot’s meeting with BJP MLA Suryakanta at midnight, round of discussions

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img