41.7 C
Jodhpur

महाशिवरात्रि पर सभी शिवालय में गूंजे बम बम भोले के जयकारे

spot_img

Published:

शिवभक्तो द्वारा किया जा रहा जल दूध का अभिषेक

भोपालगढ़। नगर पालिका भोपालगढ़ सहित उपखंड क्षेत्र के आस-पास के गांव में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा ।महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में रंग रोगन कर सजाया गया । शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे।ओस्तरा बनखंडी झिलर महादेवरा में नागा पुरी बाबा लालपुरी महाराज के सानिध्य में सत्संग एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है।। वही शिम्भेश्वे तालाब शिव भक्तो द्वारा जलाअभिषेक किया जा रहा है।सबसे प्राचीन मंदिर पुराने कोर्ट परिसर में शिव मंदिर में जलाभिषेक ,दुग्ध अभिषेक के साथ सत्संग का श्रदालुओं द्वारा आयोजन किया गया ।झिलर वनखंडी महादेवरा में नागपुरी बाबा लालपुरी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलभिषेक,दुधाभिषेक किया गया।इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी,जितेंद्र बोराणा,श्रवण सिंह,भंवर लाल,कुम्भा राम सहित कई शिव भक्त मौजूद थे।वही गायक कलाकार कैलाश गिरी द्वारा सत्संग में भजनों की प्रस्तुति दी।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img