37.3 C
Jodhpur

इंस्पायर अवॉर्ड : इनोवेटिव आइडिया में भोपालगढ़ के 16 युवा वैज्ञानिकों का चयन

spot_img

Published:

जोधपुर। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली की ओर से संचालित इंस्पायर अवॉर्ड योजना में राजस्थान के 6830 विद्यार्थियों के इनोवेटिव आइडिया का चयन हुआ है। चयनित आइडिया की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 837 की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 5993 छात्र- छात्राओं के आइडिया चयनित किए गए थे। डिपार्टमेंट की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की जिलेवार सूची जारी कर दी गई है। आरपी भागीरथ कड़वासड़ा ने बताया कि इसमें भोपालगढ़ ब्लॉक के 16 अभ्यर्थियों के इनोवेटिव आइडिया का चयनित किए गए हैं। वहीं, 744 के साथ जयपुर के विद्यार्थी राजस्थान में अव्वल है। जयपुर जिले से सबसे अधिक विद्यार्थियों के आइडिया चयनित किए गए हैं। वहीं राजस्थान में सबसे कम जैसलमेर से 48 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित किए गए हैं। विद्यार्थियों के इन चयनित आइडिया को डवलप करने के लिए डिपार्टमेंट की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 10 हजार रुपए जमा कराए जाएंगे। राजस्थान से इस बार करीब 1.50 लाख अभ्यर्थियों ने इंस्पायर अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन किया था।

10% मॉडल का राज्य के लिए होगा चयन-

इंस्पायर योजना में जिन स्टूडेंट्स का सलेक्शन हुआ है। उन्हें अपने आइडियाज को जिला स्तर पर मॉडल के जरिए प्रदर्शित करना होगा। जिला लेवल पर 10% मॉडल का राज्य के लिए चयन होगा। राज्य स्तर से 10% मॉडल का नेशनल के लिए चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा वैज्ञानिकों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी के लिए बुलाया जाता है। सीबीईओ अलपुराम टाक ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड योजना में इस बार भोपालगढ़ ब्लॉक का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा बहुत है। 16 छात्र- छात्राओं के आइडिया चयनित हुए हैं। प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को अपने आइडिया डेवलप करने के लिए 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img