भोपालगढ़। शहर के सती नगर में खेत में भ्रमण कर रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर अचानक कुएं में गिर गया। कुएं 140 फीट गहरा था। मोर कुएं में गिरने से दर्द से कराह रहा था।पन्नाराम देवड़ा ने बताया कि खेती का कार्य कर रहे बालाराम , रामसुख ने देखा और फोन करके क्रेन मंगवाई। क्रेन के डाले में बैठकर मोर को बचाने 140 फीट गहरे कुएं में उतरे और मोर को बचाया।इस दौरान गौतम, नथु राम ,घीसाराम एवम परसराम ने सहयोग किया।

[bsa_pro_ad_space id=2]