भोपालगढ़। होली की दस्तक के साथ ही शहर में होली कार्यक्रमों की बहार है। शहर में विभिन्न मंदिरों में होली महोत्सव मनाए जा रहे हैं।महिला मंडल द्वारा तहसील कार्यालय स्थित शिव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया गया। महिला मंडल की मंजू दाधीच ने बताया कि फाग उत्सव में राधा कृष्ण की झांकी भी सजाई गई। भजन मंडली के भजनों की प्रस्तुति पर भक्तजन झूम उठे। पूरा मंदिर जयकारों के साथ गूंजायमान हो गया।इस दौरान मंजू दाधीच,भंवरी देवी,नीतू सुराणा,सुमित्रा,आरती,भूरी,गायत्री , दुर्गा सहित महिला मंडल की महिलाए मौजूद थीं।