32.4 C
Jodhpur

हाथों में मेंहदी रचा महिलाओं ने की मतदान की अपील

spot_img

Published:

  • खेडापा में मतदाता जागरूकता अंतर्गत स्वीप गतिविधियां का आयोजन

भोपालगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अंतर्गत स्वीप गतिविधि की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल प्रजापत ने बताया कि सोमवार को खेड़ापा के आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओंं ने हाथों में मेहंदी रचाकर गतिविधि आधारित कार्यक्रम किए गए।लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अंतर्गत स्वीप गतिविधि की जा रही है। खेड़ापा के आंगनबाड़ी केंद्र में साथीन सुगना के नेतृत्व में कई स्वीप गतिविधियों आधारित कार्यक्रम किए गए। महिलाओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता व मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। महिलाओं ने अपने हाथों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत मेहंदी रचाकर मतदान अवश्य करें लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान साथिन सुगना, कार्यकर्ता सुरमा, आशा सरोज, साहियका मीरा, इंदिरा, कमली, रैना, संजू ने में मेहंदी रचाकर मतदान अवश्य करने हेतु मतदाताओं को जागरूक किया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img