35.3 C
Jodhpur

भोपालगढ़: अंबेडकर की 133वीं जयंती की तैयारियां जोरों शोरों पर, पोस्टर का हुआ विमोचन

spot_img

Published:

भोपालगढ। उपखंड क्षेत्र भोपालगढ में अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।बाबा साहेब की 133 जयंती पर संगीत कार्यक्रम व रैली के पोस्टर का विमोचन अंबेडकर सर्किल पर किया गया।पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनोहर मेघवाल ने बताया कि संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती समारोह का आयोजन रामदेव मेघवाल मिस्त्री की अध्यक्षता में किया जाएगा।जयंती के अवसर पर संगीत कार्यक्रम व विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा,जिसको लेकर कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु अंबेडकर सर्किल पर पोस्टर व बैनर का विमोचन किया गया।मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नेहरू सर्किल भोपालगढ में बहुजन मिशनरी गायक कुलदीप सरोया , कविता सरोया और रवि चावरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। ततपश्चात विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा।वाहन रैली नेहरू सर्किल से आरंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई अंबेडकर सर्किल पर समापन होगा।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक गांव से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।उक्त कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन के दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष रामदेव मेघवाल मिस्त्री,एडवोकेट रामअवतार बावरी,एडवोकेट गुमानसिंह बावरी,एडवोकेट महेंद्र बावरी,राकेश सीमार,बीरबल मौसलपुरी,राजू दिवराया,एडवोकेट मनोज कुमार जाखड़, रामकंवार खती, बनवारीसिंह राजपुरोहित, राकेश सीमार, रामकंवार मेघवाल,कन्हैया लाल मेहरा,मुन्ना माइकल दिवराया, राजू दिवराया,मनसुख मोसलपुरी, हनुमान सरगरा, संतोष भाकर सहित कई लोग उपस्थित थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img