37.3 C
Jodhpur

राष्ट्र धर्म संस्कृति की रक्षा का हल केवल बजरंग दल : राजेश कुमार

spot_img

Published:

– बजरंग दल ने मथानिया में सड़कों पर केसरिया ध्वज हाथो में निकाला पथ संचलन , लोगो ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

मथानिया। विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल ने मथानिया में रामभक्त सेठाराम परिहार पार्क से शौर्य संचलन निकाला। जो गाँव के मुख्य मार्गो से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पर सम्पन हुआ। संचलन का मार्ग में महिलाओं सहित लोगो व व्यापारी सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए गगनभेदी नारे लगाए।

जिला प्रचार प्रमुख नारायण सिंह ने बताया कि महामंडलेश्वर शिवस्वरूपा नंद महाराज  के सानिध्य , प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार व जिला अध्यक्ष पृथ्वीसिंह इंदा की अध्यक्षता  में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक विहिप प्रान्त संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि बजरंग दल की स्थापना राष्ट्र के युवाओ में जागृति लाकर देशभर में संगठित कर एक साथ लाना ही उद्देश्य था। राम मंदिर आंदोलन में यात्राओं को सुरक्षा नही देने से हिन्दू समाज ने युवाओ का एक ऐसा दल खड़ा कर संगठित किया जो देशभर में सुरक्षा की दृष्टि से हरावल दस्ते की तरह मुस्तेद हुआ । युवा नशा व गलत व्यसन की लत छोड़ बजरंग दल का कार्यकर्ता बन देश के लिए कार्य करता है। राष्ट्र धर्म संस्कृति नारी सुरक्षा गोरक्षा के साथ हिन्दू समाज व सभी की सुरक्षा का हल केवल बजरंग दल है।

संचलन हमे एक ही दिशा में एक साथ चलने की सीख देते हुए घोष की ताल के साथ कदमताल मिलाते हुए चल अनुशासन का पाठ पढ़ता है। देश मे बढ़ते लव जिहाद लैंड जिहाद के साथ हमारे मठ मन्दिरो की रक्षा , सन्तो की सुरक्षा गाय गंगा गायत्री की रक्षार्थ के लिए सभी को बजरंग दल का काम करने के लिए आगे आकर गंगा सागर जैसा सैलाब हर गांव में होना चाहिए तभी राष्ट्र सुरक्षित होगा।

कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री खरताराम चौधरी, बजरंग दल जिला संयोजक जितेंद्र पंचारिया, प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश डागा, शंकर सोनी, लिखमाराम सांखला, दुर्गेश राठी, देवेन्द्रसिंह चारण, चाँदरत्न डागा, सुनील पारीक, अरविंद सांखला, मदन देवड़ा, सचिन, त्रिलोक, हरीश भारती आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img