39.5 C
Jodhpur

बहू के प्रेमी ने की थी वृद्धा की हत्या, मासूम पोते को चॉकलेट लेने भेजा; पेचकस से वार, कंबल से मुंह दबाया

spot_img

Published:

  • आरोपी राहुल, संतोष कंवर की बहू मोना के साथ सीड फैक्ट्री में काम करता था।

जोधपुर। बहू ने अफेयर का पता चलने पर प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। हत्या से पहले युवक ने महिला के 5 साल के पोते को चाॅकलेट लेने भेज दिया। पीछे से पेचकस से महिला पर हमला किया और फिर कंबल से मुंह दबा दिया। मामला जोधपुर के बोरानाड़ा इलाके के आशीर्वाद नैनो कॉलोनी का 7 मार्च का है। पुलिस ने सोमवार शाम 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया। जोधपुर DCP वेस्ट राजेश कुमार यादव ने बताया- 7 मार्च को संतोष कंवर (62) के बड़े बेटे नरसिंह ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह और उसका छोटा भाई गोविंद सिंह किराना की दुकान पर गए थे। दोपहर 12.30 बजे घर पहुंचा तो देखा कि मां संतोष कंवर लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी। गले पर पेचकश से वार करने के निशान मिले थे। यादव ने बताया- रिपोर्ट के बाद पुलिस की टीमें गठित की गईं। इसमें 800 CCTV कैमरे खंगाले गए। इसमें एक संदिग्ध नजर आया। इसे पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया।

बहू के बॉयफ्रेंड ने की थी हत्या

डीसीपी वेस्ट ने बताया- संतोष कंवर के दो बेटे हैं। जिसमें से छोटा बेटा गोविंद सिंह कंस्ट्रक्शन का काम करता था। इस दौरान साइट से गिरने के बाद से वह बीमार रहता था। उसकी पत्नी मोना कंवर (32) एक सीड फैक्ट्री में काम करती थी। जहां उसकी उसी फैक्ट्री में काम करने वाले बस स्टैंड निवासी राहुल जांगिड़ (32) से दोस्ती हो गई। दोस्ती आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल गई। इसके बाद राहुल ने मोना से लगातार मिलना शुरू कर दिया। बहू मोना कंवर और उसके बॉयफ्रेंड राहुल को मिलते हुए एक बार संतोष कंवर ने देख लिया था। इसके बाद दोनों ने उसे मारने की प्लानिंग बनाई।

समझाने आया था, मार डाला

पुलिस ने बताया कि गोविंद की पत्नी ज्यादातर समय पीहर बुर्ज कलां गांव में ही रहती थी। जहां वह अपने बॉयफ्रेंड से मिला करती थी। घटना के दिन मोना ने ही अपने बॉयफ्रेंड राहुल को ससुराल आने का बोला था। राहुल तो आ गया लेकिन, मोना उस दिन नहीं आई थी। 10 बजे वह मोना के ससुराल पहुंचा था। इसके बाद उसने संतोष कंवर से कुछ देर बात की और दोनों के संबंधों के बारे में समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी तो गर्दन पर 5 बार पेचकस से वार किया। संतोष की आवाज बाहर नहीं जाए, इसके लिए उसने कंबल से उसका मुंह दबा दिया और मार डाला। घटना से पहले राहुल ने गोविंद के 5 साल के बेटे को चॉकलेट लेने बाहर भेज दिया था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। इसमें वह टूट गया और पुलिस को पूरी कहानी बता दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img