राजस्थान में कांग्रेस के 100 ब्लाक अध्यक्षों के नाम का ऐलान होने के साथ ही विरोध के स्वर भी सामने आ रहे हैं। राजस्थान के पूर्व मंत्री रघु शर्मा के खिलाफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अजमेर में विरोध प्रदर्शन किया। जिले में शहर अध्यक्ष पद बाहरी व्यक्ति को आसीन नहीं करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले के बार रघु शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रघु शर्मा अपनी मनमानी कर रहे हैं। मनोनित पदों पर अपने लोगों को नियुक्ति दिला रहे हैं, लेकिन शहर अध्यक्ष के मामले में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता शमसुद्दीन का आरोप है कि रघु शर्मा ने जिस व्यक्ति के नाम की अनुशंसा आलाकमान को भेजी है, वह व्यक्ति शहर कांग्रेस की राजनीति में कभी सक्रिय नहीं रहा है। उनक आरोप है कि रघु शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। शहर अध्यक्ष मामले में रघु शर्मा की मनमानी बर्दास्त नहीं की जाएगी। पार्टी शहर में सक्रिय रहे, किसी भी वरिष्ठ नेता को अध्यक्ष बनाया जाए उसका स्वागत होगा, लेकिन बाहरी व्यक्ति का विरोध किया जाएगा।
कार्यकर्ता मुकेश सुबलानिया ने कहा कि शहर में दो साल से निवर्तमान अध्यक्ष काम कर रहा है। अभी तक शहर अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई है। रघु शर्मा ने अपने खास व्यक्ति को शहर अध्यक्ष बनाने की अनुशंसा की है। उस व्यक्ति का शहर की राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत से हमारी मांग है कि कार्यकर्तांओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही शहर अध्यक्ष नियुक्त किया जाए