राजस्थान के जोधपुर जिले के मथानिया बाइपास पर शुक्रवार को बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। सीएम गहलोत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे औऱ घायलों का हालचाल जाना। हादसे में जबकि 12 से अधिक घायल हुए हैं। सामान्य घायलों को मथानिया बाइपास और गंभीर घायलों को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस के अनुसार मथानिया बाइपास से जोधपुर की तरफ आ रही एक यात्री बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता मौके पर पहुंच गए है। उनके मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। बस में सवार अधिकांश यात्री टक्कर से घायल हो गए है। जबकि बस चालक के पास कैबिन में बैठा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है। सामान्य घायलों को उपचार के लिए मथानिया अस्पताल और गंभीर रुप से घायलों को एसडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज गति में थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बस के आगे का कैबिन पूरा पीछे आ गया है। यात्रियों को निकलने के लिए भी जगह नहीं थी। बस का दरवाजा पूरी तरह से बंद हो गया था। बस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। जिन्हें काफी चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।