इनकम टैक्स भरने वालों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप करदाता हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बजट आने में कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सरकार केंद्रीय बजट 2023 में टैक्स फ्री की सीमा बढ़ा सकती है।
अभी 2.5 लाख रुपये तक की आय कर मुक्त है, लेकिन इसे बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया जा सकता है। आम जनता से लेकर मध्यम वर्ग को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बड़ा तोहफा दे सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 3 लाख हो सकती है टैक्स फ्री लिमिट इस बार टैक्सपेयर्स को बजट में कई बड़े तोहफे मिल सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ी राहत यह है कि इस बार सरकार टैक्स फ्री लिमिट बढ़ा सकती है. है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इसे 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर सकती है, यानी आपको पहले से कम टैक्स देना होगा.
9 साल पहले बढ़ाई गई थी लिमिट
आखिरी बार इस सीमा में बढ़ोतरी साल 2014 में की गई थी। उस समय सरकार ने इस सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया था। इस लिमिट में पिछले 9 साल से कोई बदलाव नहीं हुआ है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है ऐसे में इस बार सरकार कई बड़े ऐलान कर सकती है.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 3 लाख है।
आपको बता दें कि अब आपको 2.5 लाख रुपये तक की सैलरी पर टैक्स नहीं देना होगा और इस बजट में सरकार आपकी राहत को 50,000 रुपये और बढ़ा सकती है. वहीं अगर सीनियर सिटीजन की बात करें तो उन लोगों के लिए यह सीमा 3 लाख रुपये है.
अभी कितना है इनकम टैक्स स्लैब
>> 2.5 लाख रुपये सालाना आय- टैक्स फ्री
>> 2.5 से 5 लाख सालाना आय- 5% टैक्स
>> 5 से 10 लाख सालाना आय- 20% टैक्स
>> 10 लाख से ज्यादा सालाना आय – 30% टैक्स


