35.6 C
Jodhpur

पाली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र भोपालगढ़ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

spot_img

Published:

भोपालगढ़ पाली लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रीति चौधरी के समर्थन में भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हीरादेसर रोड स्थित गणपति फार्म हाउस पर आयोजित हुआ। जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश चोटिया एवं भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया ने बताया कि पाली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी को विधानसभा क्षेत्र भोपालगढ़ से अधिक से अधिक मतों से बढ़त दिलाने का सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया।बूथ स्तरीय सम्मेलन को जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, लक्ष्मी नारायण दवे, पूर्व विधायक कमसा मेघवाल, पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा, समाजसेवी पप्पू राम डारा, सुरपुरा सरपंच भगवान सिंह,बागोरिया सरपंच अर्जुन सिंह ,जगदीश डूडी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 400 पर में भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की उपस्थित अनिवार्य है एवं अधिक से अधिक बढ़त दिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कई सरपंच, पूर्व सरपंचों सहित कई ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व सरपंच उगरा राम रलिया, रामनिवास फंगल को भाजपा का दामन थामने पर भाजपा प्रत्याशी पी पी चौधरी ,जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई ,लक्ष्मी नारायण दवे, पप्पू राम डारा,ओमप्रकाश चोटिया ,अरविंद बर्रा ,जगदीश डूडी,रामविलास,सूरजभान विश्नोई ,अर्जुन सिंह शक्तावत,श्याम सोलंकी ,हेमंत शर्मा सहित मंच पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा पहन कर स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी पी पी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करें एवं एक बूथ पर पिछलीबार से इस बार कम से कम सो अधिक मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प ले। लोकसभा क्षेत्र में 2200 बूथ है अगर एक बूथ पर सौ मतदाता पिछली बार से अधिक भाजपा के मतदान करता है तो 220000 वोट की पिछली बार से ज्यादा बढ़त मिलेगी सभी ने हाथ उठाकर प्रत्येक बूथ पर मतदान बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पी पी चौधरी, जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, लक्ष्मी नारायण दवे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा, पूर्व विधायक कमसा मेघवाल ,पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, और विधायक नारायण राम बेड़ा ,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश चोटिया, समाजसेवी पप्पू राम डारा ,मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम सोलंकी ,भगवान सिंह सुरपुरा,अर्जुन सिंह शक्तावत,जगदीश डूडी,देवी सिंह दईकड़ा,किसान मोर्चा श्याम विश्नोई,मेहबूब कुरेशी 

सहित विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img