मतोड़ा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान फलोदी के मतोड़ा पुलिस की टीम ने एक शख्स को अवैध टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (फलोदी) हनुमान प्रसाद ने बताया वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो व हथियारों की तस्करी की रोकथाम करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मतोड़ा थानाधिकारी अचलाराम ढाका मय जाब्ता द्वारा एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन मे शंकरलाल मसूरिया वृताधिकारी वृत लोहावट के निर्देशन मे 24 अक्टूबर को अवैध हथियारों के विरूद्व कार्यवाही करते हुऐ मतोड़ा थानाधिकारी अचलाराम ढाका मय टीम द्वारा मुलजिम केरला निवासी नथाराम (50) पुत्र अचलाराम भील को दस्तयाब कर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद की गई। मुलजिम को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है।