भोपालगढ़। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की खेड़ापा टीम ने डीएसटी के कांस्टेबल मोहन की पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25.800 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) धर्मेन्द सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज द्वारा आगामी विधान सभा के चुनाव को मध्य नजर रखते हुए वांछित अपराधियों एवम अवैध मादक पदार्थ तस्करों, व हथियार सप्लयार, शराब माफियों, मिलावट खोरी एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी वृताधिकारियो व थानाधिकारियों को निर्देश दे रखे है। एवम विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसके लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खां एवं वृताधिकारी वृत भोपालगढ प्रेमकुमार के निर्देशन में ओमप्रकाश उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खेडापा द्वारा आगामी चुनाव के मध्यनजर रखते हुवे सख्ताई से गश्त एवम मुखबीर मामुर किये गये। इसी बीच, जिला स्पेशल टीम में पदस्थातिप कानि मोहन की ईतलानुसार एसआई ओमप्रकाश मय जाब्ता पुलिस थाना खेडापा द्वारा 25 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा के साथ मुल्जिम शक्तिदान पुत्र कोजदान जाति राव उम्र 39 साल निवासी उजलो का बास बिराई पुलिस थाना खेडापा को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया जाकर अवैध डोडा पोस्त खरीद फरोद के संबन्ध मे पुछताछ व अनुसंधान जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा उक्त कार्यवाही के लिए ओमप्रकाश उपनिरीक्षक थानाधिकारी, कानि प्रकाश गोस्वामी, कानि राकेश नेहरा, कानि श्रवण जाखड चालक कानि रामनिवास नम्बर जिला स्पेशल टीम इंचार्ज लाखाराम उनिपु व मोहन कमाण्डो का विशेष सहयोग रहा। उक्त पुलिस टीम को जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरस्कृत करने घोषणा की।

