जोधपुर। राजस्थान में पहली बार कलाकारों और कथक गुरुओं से अकादमी संगठन ने सामने जाकर मुलाक़ात की, मंगलवार को जवाहर कला केन्द्र जयपुर मे अकादमी ने प्रथम बार कथक गुरूओं के साथ कत्थक नृत्य पर चर्चा की । चर्चा के दौरान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा, अकादमी अध्यक्षा श्रीमती बिनाका जेश, उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता ओडियों के साथ- साथ देश की विख्यात कत्थक नृत्य गुरूजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुश्री ज्योति गोस्वामी, सुश्री मजरी किरन, श्री नरेन्द्र जबडा, सुश्री संगीता मिथल, सुश्री मनीषा गुलयानी, सुश्री मजरी किरन व सुश्री प्ररेणा श्रीमाली के साथ अकादमी ने कथक महोत्सव सहित कथक के नवाचार के संबंध में गहन चर्चा की गई एवं गुरूओं से सुझाव भी प्राप्त हुए। इसी तरह नाट्य निर्देशकों, अभिनेताओं व थियटेर टेक्नीकल कलाकारों से भी श्री बोराणा एवं श्रीमती जेश मालू ने नाट्य संबंधी विषयों पर चर्चा की । चर्चा के दौरान श्री बोराणा ने कलाकारों यथा अभिनेता, लेखक, निर्देशक मंच पर शो के कलाकार से सीधा संवाद किया एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा विभिन्न नाटय महोत्सव, कार्यशालाएं और राजस्थान के अंदर विभिन्न कलाओं के प्रदर्शन की रूप रेखायों पर भी चर्चा की। वहीं श्रीमती जेश मालू ने अकादमी के सभी कार्यकमों में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ने और अधिक से अधिक कार्यक्रमों को करवाने के लिए अपनी बात कही। अकादमी सचिव श्री लक्ष्मी नारायण बैरवा ने बताया कि मुख्य कलाकारों में श्री दिलीप भट्ट, श्री शहजोर अली, वरिष्ठ रंगकर्मी श्री राजेंद्र पायल, आर एसोसिएशन के अध्यक्ष रंगकर्मी श्री हिमांशु झाकल, वरिष्ठ निदेशक श्री नरेंद्र अरोड़ा, नाटय अभिनेता श्री विशाल भट्ट, श्री राजीव मिश्रा, श्री सक्षम खंडेलवाल, श्री योगेंद्र परमार मौजूद रहे।
#Academy will do #Kathak #festival for the first time

