35.3 C
Jodhpur

लंबे इंतजार के बाद चौथी बार भाजपा से कमसा मेघवाल भोपालगढ़ की उम्मीदवार

spot_img

Published:

– परिसीमन के बाद भाजपा की कमसा मेघवाल ही है भोपालगढ़ की प्रत्याशी

भोपालगढ़। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने गुरुवार शाम को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी और इसी में भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार कमसा मेघवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया। दो बार विधायक रह चुकी कमसा मेघवाल पिछली भाजपा सरकार (2018) में राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं। परिसीमन के बाद से ही लगातार भाजपा ने कमसा पर भरोसा जताया और उन्होंने कांग्रेस के गढ़ को भेदकर भोपालगढ़ सीट को भाजपा की झोली में ला दिया था। 6 अक्टूबर 1968 को बिलाड़ा के निकटवर्ती खारिया मीठापुर में जन्मी कमसा मेघवाल स्नातक उत्तीर्ण हैं और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व राजस्व मंत्री व पूर्व राज्य सभा सांसद रामनारायण डूडी की विश्वसनीय भी हैं। 5 मई 1985 की उनकी शादी रतकुड़िया निवासी बंशीलाल मेघवाल के साथ हुई और इनके दो पुत्र हैं। गत विधानसभा चुनाव में उन्हें रालोपा प्रत्याशी पुखराज गर्ग से हार का सामना करना पड़ा था। 

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img