– अचलाराम धोलियानगर अध्यक्ष व महावीर जैन मंत्री निर्वाचित
नारद तिंवरी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के वार्षिक चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में चुनाव अधिकारी सुमेर सिंह व पर्यवेक्षक संजू चारण के निर्देशन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष अचलाराम धोलिया नगर, मंत्री महावीर जैन, महिला मंत्री सुमित्रा ढाका, कोषाध्यक्ष गौतम मेघवाल, सभा अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचंद सेन, उपसभाध्यक्ष डुंगर सियोल, उपाध्यक्ष लिखमाराम, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश वैष्णव, प्राध्यापक प्रतिनिधि राधेश्याम बड़गुजर, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि कमल खत्री, अध्यापक प्रतिनिधि मुकेश बेनीवाल, महिला उपाध्यक्ष पूनम, पंचायत समिति शिक्षक सुनील शर्मा, महिला शिक्षक मनीषा मीणा, शारीरिक शिक्षक झीपरराम, प्रबोधक जेठाराम, प्रदेश महासमिति सदस्य के लिए मुन्नराम जाखड़, केशाराम इणखिया, लिखमाराम चौधरी, रामकिशोर परिहार, दौलाराम बेनीवाल व लुंबाराम चौधरी सहित 25 जिला महासमिति सदस्यों को निर्वाचित किया गया।
