35.3 C
Jodhpur

जागरूकता अभियान: रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस कर रही है जागरुक, लगाए रिफ्लेक्टर

spot_img

Published:

नारद मतोड़ा। लोक देवता रामदेवजी के मेले में दर्शन के लिए सैकड़ो जातरू (श्रद्धालु) रामदेवरा (जैसलमेर) की ओर रुख कर रहे हैं। मतोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मतोड़ा पुलिस जागरूकता अभियान में जुट गई है। मतोड़ा थाना क्षेत्र से निकल रहे‌ मार्गों पर फलोदी जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसन के निर्देश से सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मतोड़ा पुलिस जनहित जागरूकता अभियान में जुटी है। टीमों द्वारा अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी लगवा पैदल एवं वाहन पर जा रहे रामदेवरा यात्रियों के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहें हैं। पुलिस की ओर से दुपहिया वाहन वालों को हेलमेट पहनकर यात्रा करने का आह्वान भी किया जा रहा है।

सोमवार को मतोड़ा थानाधिकारी अचलाराम ढाका के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जयमलराम विश्नोई मय पुलिस टीम ने विभिन्न साधनों एवं पैदल, पैदल संघ के रूप यात्रियों की पीठ, बैग अन्य सभी चीजों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए जिससे रात को पैदल चलते समय गाड़ी वालों को पैदल चलने वाला व्यक्ति रिफ्लेक्टर की वजह से नजर आ जाए और सड़क हादसे में उसका बचाव हो सके एवं उनसे यातायात नियमों के तहत वाहन चलाकर सुरक्षा पूर्वक यात्रा करने की अपील की। मतोड़ा थानाधिकारी अचलाराम ढाका ने कहा कि मतोड़ा थाना क्षेत्र होकर गुजरे मार्गों पर पैदल एवं वाहन वाले रामदेवरा जातरुओं पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img