29.8 C
Jodhpur

मुक्ति दिवस के बहाने बावरी समाज का शक्ति प्रदर्शन

spot_img

Published:

– संख्या के अनुपात में टिकट की मांग, बावरी समाज में शिक्षा व राजनीतिक जागृति को लेकर कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

नारद बोरुंदा.। अखिल भारतीय बावरी समाज का महाकुंभ सोजत के पास आयोजित हुआ। जिसमें विधानसभा चुनावों को लेकर बावरी समाज की जनसंख्या के अनुपात में टिकट की मांग करते हुए समाज में शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक जागृति को लेकर कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जो राजनीतिक पार्टी बावरी समाज को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी उस पार्टी का बहिष्कार करने की भी बात करते हुए एकता दिखाई। इस महाकुंभ को मुख्य अतिथि हरिराम बावरी सोजत शिक्षा की बात करते हुए कहा कि शिक्षा से समाज व देश को विकसित किया जा सकता है। समाजसेवी हुकमाराम सोलंकी बोरुंदा ने समाज में विभिन्न संगठनों की बजाय एक संगठन व एकत्रित होकर सभी एकमत होकर राजनीति में अहम भूमिका निभाने की बात कही।

रायसिंहनगर के पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी, अनूपगढ़ की विधायक संतोष बावरी, पाली जिला अध्यक्ष राजूराम, समारोह के अध्यक्ष गुमान सिंह, डीवाईएसपी कैलाश बोहरा, आरएएस कंचन बोहरा, नायब तहसीलदार सोजत प्रहलादराम चौहान, भामाशाह मालीराम व दीनाराम कुरड़ाया सहित करीब तीन दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों तथा समाज के पदाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों से जनसंख्या के अनुपात में टिकट देने की मांग की अन्यथा जो पार्टी बावरी समाज को टिकट नहीं देगी उस पार्टी का विरोध करने की भी बात करते हुए एकता दिखाई। समाज में शिक्षा को लेकर अधिक से अधिक ध्यान देने तथा अंधविश्वास पर सामाजिक कुरीतियों को त्याग करने के साथ साथ आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक विकास को लेकर समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। समारोह में हजारों की संख्या में बावरी समाज के स्वजातीय लोग उपस्थित रहे। पूर्व विधायक सोना देवी बावरी ने राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों में से एक सीट बावरी समाज को भी देने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी सम्मान किया गया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img