भोपालगढ़। विधानसभा क्षेत्र के बावरी समाज की बैठक बावरी समाज छात्रावास में हुई।बैठक में कल आगामी दिनांक 22/10/ 2023 को बावरी समाज की सभा का आयोजन पंचायत समिति भोपालगढ़ के सामने नेहरू सर्किल पर रखा गया है। जिसमें बावरी समाज के भोपालगढ़ विधानसभा एवं बाहर से समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए शिरकत करेंगे सभा में नशा मुक्ति मृत्यु भोज बाल विवाह आदि कुरीतियों पर रोक लगाने के बारे में चर्चा की जाएगी एवं समाज को शिक्षा संबंधित छात्रावास भूखंड निर्माण आदि पर विशेष तौर से चर्चा की जाएगी तथा बावरी समाज को राजनीतिक पहचान हेतु आगामी विधानसभा को देखते हुए ,भोपालगढ़ विधानसभा ,सोजत विधानसभा ,मेड़ता विधानसभा ,बिलाडा विधानसभा ,अनूपगढ़ विधानसभा, रायसिंहनगर विधानसभा, जायल विधानसभा क्षेत्र आदि क्षेत्र पर समाज बाहुल्य है ।सोहनराम बावरी ठेकेदार ने बताया कि इन विधानसभा क्षेत्र में बावरी समाज के 20 000 से 30000 हजार से ज्यादा वोटर निवास करते हैं ।उन पर विशेष चर्चा कर बावरी समाज को आगामी विधानसभा में मैदान में उतरा जाएगा । भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बावरी समाज के बंधु को भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिलाने की बावरी समाज की मांग की है। विधानसभा क्षेत्र भोपालगढ़ व मेडता का बावरी को टिकट देने से पार्टी के खाते में खीवसर विधानसभा बावरी समाज पार्टी को बोनस में देगा।

