28.8 C
Jodhpur

पांच साल का सफल कार्यकाल पूरा करने व अस्पताल के प्रथम आने पर बीसीएमओ डॉ. चौधरी का किया अभिनंदन

spot_img

Published:

– चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया जश्न

नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ के उप जिला अस्पताल के मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दिलीप चौधरी के 5 साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे होने पर चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की ओर से साफा एवम माला पहनाकर डॉ चौधरी का स्वागत किया गया । चिकित्सा विभाग के कार्मिक प्रदीप शर्मा व रामपाल पचार ने बताया कि चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियों के अथक प्रयासों से भोपालगढ़ अस्पताल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में पूरे संभाग में पहला स्थान प्राप्त करते हुए भारत देश में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियों की ओर से गुरुवार को मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दिलीप चौधरी के कार्यकाल के भी 5 साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम से जश्न मनाया गया। इस दौरान बीसीएमओ डॉक्टर दिलीप चौधरी ने कोरोना के काल में आम जन को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए थे। साथ ही संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

भोपालगढ़ में उपखंड अधिकारी ने भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया था। वैक्सीनेशन में भी भोपालगढ़ ब्लॉक ने पूरे जिले के साथ ही राजस्थान में अपना स्थान कायम किया था। जोधपुर जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के रूप में भी भोपालगढ़ पंचायत समिति के प्रधान शांति जाखड़ के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही गारासनी ग्राम पंचायत में सरपंच रामदयाल जाखड़ व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेणुका चौधरी ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अरटिया कल्ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ सुमन चौधरी के नेतृत्व में भी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में चयनित होकर जोधपुर का प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस दौरान पीएमओ डॉ लोकेन्द्र चौधरी, डॉ हनुमान चौधरी, डॉ लक्ष्मी पूनिया, डॉ सुरेंद्र वर्मा, डॉक्टर ऋषिराज शर्मा, डॉक्टर मुकेश ढाका, डॉक्टर मनोज चौधरी, नन्दकिशोर शर्मा, रामपाल जाखड़, कोजाराम प्रजापत, धर्माराम मुंडेल, माधुराम खोजा, सूर्य प्रकाश स्वामी, रामपाल पचार, श्याम सुंदर शर्मा, राम प्रकाश मातवा, कल्पना, सरोज, सीता, सुनीता गोदारा, सरोज जाखड़, रामकंवरी चौधरी, चंद्राराम गहलोत सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img