भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के बरछा गांव में मां आशापुरा एवं रामू राम भोमिया जी के आशीर्वाद से पुजारी जी मोहन राम धेड़ू के पुत्र मुकेश धेडू का 14 जन्मदिवस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन के साथ मनाया गया। पुजारी जी मोहन राम ने बताया कि मुकेश के 14वें जन्म दिवस पर नखत बन्ना धाम तिवारी के पुजारी गणेशगिरी गोस्वामी एवं मां नागणेचिया के पुजारी मनोहरसिंह जोधा ने केक काटकर मुकेश को आशीर्वाद दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार मनोहरदास वैष्णव, दिनेश माली, बंटी नागौरी, मानकराम एवं नृत्य कलाकार प्रदीप खीचड़, मोनू चौधरी, संजय वैष्णव ने तेजा गायन पर अपनी कला प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नारायणराम जाखड़, प्रधान प्रतिनिधि राजेश जाखड़, शिवकरण सैनी, बागोरिया सरपंच अर्जुन सिंह शक्तावत, चौकड़ी सरपंच चंपालाल टॉक, पूर्व सरपंच कुड़ी प्रेमाराम डूडी, कानाराम डूडी डीलर, पूर्व सरपंच बागोरिया धोकल राम जाखड़, बक्सा राम, डाला राम, चेनाराम, सोनाराम, दुर्गाराम, रामनिवास, ओमप्रकाश, महेंद्र, सुरजाराम, रामलाल, मोहन राम, भागुराम, दिनेश, रामसा सियाग, रामसा डूडी, भंवर लाल, सोहन राम जाखड़ सहित हजारों के तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।

