भोपालगढ़। खेड़ापा कस्बे में स्थित वीर भोमिया दादोसा केसरीसिंह अखेराजोत राजपुरोहित की छतरी पर जाने के लिए खेड़ापा चौराया रोड पर कोई सांकेतिक बोर्ड नही होने से लोगो को केसरीसिंह भोमिया केे रास्ता का पता तक नहीं लग रहा था। रामपाल प्रजापत ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों तथा ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी कि गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग 65 पर सांकेतिक बोर्ड नही होने से लोगो को भटकना पड़ रहा है। वहीं खेड़ापा के भामाशाह भूपेंद्रसिंह राजपुरोहित ने श्रद्धालुओं की समस्याओं को प्राथमिकता में लेकर सांकेतिक बोर्ड लगाने का बीड़ा उठाया। भामाशाह भूपेंद्ररसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार को वीर केसरीसिंह भोमिया की छतरी के बोर्ड का निर्माण करवाकर पेंटर रामपाल प्रजापत से पेंटिंग कार्य करवाया। वहीं सांकेतिक बोर्ड का अनावरण खेड़ापा सरपंच जेठाराम माचरा, उप सरपंच प्रतिनिधि मंगलसिंह राजपुरोहित, रामसिंह राजपुरोहित, भरतसिंह, कमलेशसिंह, हुकमसिंह, गणेशसिंह, संदीपसिंह, रामपाल प्रजापत की उपस्थिति में किया गया। वहीं उपस्थित मौजू लोगों ने भामाशाह परिवार को धन्यवाद दिया और हर किसी ने इनके अच्छे और नेक काम की तारीफ की।

