रतकुड़िया मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हुकमसिंह भाटी का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन
नारद बोरुंदा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष जगराम विश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी रतकुड़िया मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हुकमसिंह घोड़ावट को नियुक्त किया गया। भाटी को अध्यक्ष बनाए जाने पर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा करवाया एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया। सभी भाजपा मंडल कार्यकर्ता अर्जुनसिंह भाटी, माधुसिंह मेरासिया, पूनाराम देवासी, शक्तिसिंह भाटी, अशोक सुथार, रामेश्वरलाल शर्मा, रामलाल माली, गोविन्दसिंह देवड़ा, रामप्रकाश जाखड़, सुरजभान विश्नोई, फतेहसिंह भाटी, रामप्रकाश जाखड़ व अभयसिंह मेरासिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।