नारद भोपालगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय की बीकानेर में खुलने के विरोध में बार एसोसिएशन भोपालगढ़ के अधिवक्ताओं द्वारा एक दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज जाखड़ ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय की बीकानेर में खुलने के विरोध में राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर एवं उसके अधिनस्त्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को नए कार्य का बहिष्कार किया ।इस दौरान अध्यक्ष मनोज जाखड़, पूर्व अध्यक्ष जयंत बोराणा ,महासचिव अशोक सैनी, पदमाराम, रामरख जांगिड़, सुरेंद्र, सुमेर जोरिया सहित अधिवक्ता मौजूद थे।

