– ग्राम विकास अधिकार संघ ने किया स्वागत
नारद भोपालगढ़। पंचायत समिति भोपालगढ़ के विकास अधिकारी शिवदान सिंह का स्थांतरण पायला बाड़मेर होने पर भोपालगढ़ के नए विकास अधिकारी पद पर राम किशोर चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया।पंचायत प्रसार अधिकारी ओम प्रकाश जाखड़ ने बताया कि भोपालगढ़ विकास अधिकारी शिवदान सिंह का स्थानांतरण होने पर भोपालगढ़ विकास अधिकारी पद पर राम किशोर चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया।चौधरी के कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज देवड़ा की अगुवाई में ग्राम विकास अधिकारीयो ने चौधरी का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी रामपाल भाटी, ग्राम विकास अधिकारी राम जीवण देवड़ा, रामनिवास गहलोत, भंवर लाल बोराणा, शोभा राम गोदारा, नेताराम, जोगी राम, मुकेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, सुरेश सैनी, नरेंद्र विश्नोई, महेंद्र ग्वाला, राधेश्याम गौड़, गुड्डी, राजबाला, सरोज, उर्मिला, किशोर सुथार, गोरधन सहित सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।

