नारद भोपालगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा पुलिस के रेस्पॉस टाइम को लगातार सुधार कर त्वरित कार्यवाही के लिये के लिये राजस्थान पुलिस को 100 ‘‘फर्स्ट रेस्पॉन्डर’’ वाहन मुहैया करवाये है। इसी कड़ी में जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस को आमजन की सहायतार्थ और आपातकालीन स्थिति में ‘‘फर्स्ट रेस्पॉन्डर’’ के लिये 10 वाहन मुहैया करवाये गये है। जिसमे एक वाहन भोपालगढ़ थाने को मिला। वाहन थाना परिसर में तैनात रहेगा।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव ने बताया कि ये वाहन जिला पुलिस के साथ 24×7 घण्टे तैनात रहेगें। आमजन द्वारा कहीं भी कोई दुर्घटना/घटना होने पर या कोई आपात स्थिति होने पर तुरन्त सुविधा मुहैया करवाने के लिये ‘‘डायल नम्बर 112’’ से काल्स करने पर उक्त शिकायत अभय कमाण्ड सेन्टर/मुख्यालय पर प्राप्त होगी। जहॉं से सिस्टम कन्ट्रोलर द्वारा सूचनाकर्ता की लोकेशन पर वाहन को उनके पास तुरन्त सहायतार्थ ‘‘फर्स्ट रेस्पॉन्डर’’ के रूप में भेजेगें। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति अपनी लिखित शिकायत भी नोट करवाना चाहे तो वह अपनी शिकायत भी इस नम्बर पर नोट करवा सकता है।
वाहन में अत्याधुनिक टेक्नालॉजी से पूरिपर्ण किया गया है ।जिसमें -04 कैमरा (वाहन के चारो दिशाआंे मे), 02 एयरबैग, 01 मॉनिटर सिस्टम सीम सहित, जी.पी.एस. सिस्टम, प्राथमिक उपचार किट (स्टैचर, कम्बल, टॉर्च, दवाईयों आदि), 03 हेलमेट, 03 डण्डे, 01 अग्निशमन यंत्र सहित कई प्रकार के किट दिये गये है ,जो कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस के लिये मददगार साबित होंगे।
आमजन को मिलेगा त्वरित रिस्पॉन्स: शाहीन सी
मेडिकल सेवाओं में 108 व 104 एम्बुलेंस की तरह पुलिस की डायल 112 सेवा भी ऑन कॉल लोगों तक पहुंचेगी। इससे आमजन को क्विक रेस्पॉन्स के साथ बेहद फायदा मिलेगा। जीपीएस युक्त यह वाहन सीधे कॉल करने वाले की लोकेशन पर पहुंचेगी।
शाहीन सी, आईपीएस (प्रशिक्षु), एसएचओ भोपालगढ़

