नारद भोपालगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोप प्रांगण में गुरुवार दिनांक 10 अगस्त को प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल वैष्णव के सानिध्य में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि रामकिशोर खदाव ने की। विशिष्ट अतिथि मंडल सदस्य शिवराम बांता, उपसरपंच कासम खां रहे।
शुरुवात में कबड्डी का फाईनल मैच खेला गया। कबड्डी का मैच अत्यन्त रोमांचक व बराबर की टक्कर वाली टीमों में हुआ जिसमें राधेश्याम संखवाया सेठुनाथ की टीम विजेता रही। खौ खौ महिला टीम संख्या 234390 विजेता रही।कबड्डी महिला टीम संख्या 233430 विजेता रही।टैनिस वॉल क्रिकेट में टीम संख्या 452257 विजेता रही।बॉलीबॉल महिला वर्ग में टीम संख्या 25112 विजेता रही।रस्सा कस्सी का रोमांचक मुकाबले में पपु बहन की टीम 235270 विजेता रही।कबड्डी पुरुष में टीम संख्या 4059 टैनिस क्रिकेट पुरुष में 413711 बॉलीवॉल पुरुष में 414721व शुटिंग बॉल पुरुष में टीम संख्या 251714 विजेता रही।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य रामेश्वरलाल वैष्णव, रामकिशोर खदाव ,शिवराम बांता व कासम खां ने विजेता खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल वितरित किये।इस कार्यक्रम की संयोजिका सुशीला विश्नोई शाशि, रुपाराम शर्मा, मदनलाल देवडा, ओम प्रकाश मेहरा, रमेश कुमार संखवाया, दिनेश कुमार जांगीड, लाखाराम मेगवाल, महेन्द्र सिंह बांता, कंवरीलाल गोदारा, वाजिद अली, महेन्द्रकुमार पुनड, श्यामसिंह, राजुराम चंवेल, वासुदेव शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, नथमल टेलर, सांवरलाल विद्यालय स्टॉफ की गरीमामयी उपस्थिति रही। पीईईओ स्टॉफ मुन्नालाल जाजडा, कैलाश बुडिया, ओमाराम डावोला, ओम प्रकाश जाखड, बालुदास वैष्णव, रामस्वरुप मेगवाल, अशोक सैनी, अनीता, रामनिवास नाहैलिया आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर कस्बे के युवा बडी संख्या में मैच का आनंद लेने आये। सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव बैडा, श्रवण राम संखवाया आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

