नारद भोपालगढ़। वर्तमान युग के धनवंतरी आचार्य शिरोमणि बालकृष्ण के जन्मदिवस पर जड़ी-बूटी वितरण का कार्यक्रम पूरे जोधपुर जिले में राजस्थान पश्चिम में चल रहा है । जिसमे आंवला, अर्जुन छाल, सहजन, कोनोकारपस, एलोवीरा इत्यादि पौधे वितरण किए गए।उसके अंतर्गत भोपालगढ़ तहसील के पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी गोपाराम वरिष्ठ अध्यापक से सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में दईकड़ा ग्राम के महादेव मंदिर परिसर में पौधे वितरण एवं रोपण का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया सह राज्य प्रभारी व योग चिकित्सक प्रमोद कुमार माचरा ने आचार्य के जीवनी पर प्रकाश डाला। राज्य कार्यकारिणी सदस्य भगवान परिहार ने जड़ी बूटियों के विषय पर विस्तृत चर्चा की।पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी लालचंद सिंधी , युवा भारत सह प्रभारी कमल कच्छवाहा, महिला पतंजलि से सुजाता शर्मा, किसान सेवा समिति सह जिला प्रभारी प्रदीप भाकर इत्यादि कार्यकर्ताओं के उपस्थित हुए। दईकड़ा ग्राम भोपालगढ़ तहसील में युवाओं को रोजगार के लिए सह योग शिक्षक शिविर आयोजित करवाने के लिए कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई। जिसमे योग प्रमाण पत्र का कोर्स कराया जाएगा। जड़ी बूटियों के पौधों का वितरण एवम रोपण अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।

