नारद भोपालगढ़। नए थाना अधिकारी दलपत चौधरी ने दर्जनों गांव में जाकर सरपंच, मंडल सदस्य एवं छात्रों से मुलाकात की।आसूचना अधिकारी महिपाल ग्वाला ने बताया कि नए थाना अधिकारी दलपत चौधरी ने सुरपुरा खुर्द, उस्तरा ,बागोरिया ,हिंगोली, हीरदेसर सहित कई गांव में जाकर सरपंच, मंडल सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। थाना अधिकारी चौधरी ने विद्यालय के छात्रों को यातायात नियम की जानकारी दी एवं दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाने का आवाहन किया। सुरपुरा खुर्द में सरपंच भगवान सिंह सुरपुरा खुर्द की अगवाई में ग्रामीणों द्वारा थाना अधिकारी का साफा एवम माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही जितेंद्र सिंह गौड़ की 13वीं पुण्यतिथि पर सर्व समाज द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उसके पोस्टर का विमोचन थानाधिकारी दलपत सिंह चौधरी एवम सरपंच भगवानसिंह द्वारा किया गया।इस दौरान सहायक उप निरीक्षक महेश मीणा,कांस्टेबल महिपाल ग्वाला,चालक महेन्द्र गोदारा, ओम प्रकाश ललिया,लेखराज सेजु,जब्बर सिंह,सीताराम बेरा, ओम प्रकाश देवासी,जस्साराम मेघवाल सहित कई मौजूद थे।

