नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार से शुरू हुए सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत सभी उप स्वास्थ्य केंद्र ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं हो ,इसको लेकर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दिलीप चौधरी ने अलग-अलग गांव में निरीक्षण करते हुए चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को भी सख्त दिशा निर्देश दिए। प्रथम चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त के बीच चलाया जा रहा है। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित रहा उसके लिए यह सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों द्वारा अलग-अलग गांव में 0 से 5 साल तक के बच्चों के टीकाकरण किया गया। इस दौरान सुरपुरा खुर्द में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज जाखड़, सीएचओ उर्मिला देवासी साथ ही भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल की कल्पना,कौशल्या,सरोज ,मंजू सेंवर,कंचन, प्रियंका प्रजापत सहित कई जने मौजूद थे।

