– राजीव गांधी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई
नारद भोपालगढ़। कस्बे के पंचायत समिति परिसर में राजीव गांधी की जयंती ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।बाबू विश्नोई ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जन्म जयंती पंचायत समिति परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अगुवाई में चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनिट का मौन रखकर मनाई गई।इस मौके पर राजेश जाखड़ ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे।उन्होंने हमेशा युवाओं के लिए तरह तरह की योजना बनाकर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जाखड़ ने युवाओं को राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।इस दौरान राजेश जाखड़, श्रवणराम मेघवाल धोरू, रूपसिंह जाखड़, बाबू विश्नोई, रामकुमार, मूलाराम, किशोर जाखड़, फारुख, गोरधन कटारिया सहित कई मौजूद थे।

