नारद भोपालगढ़। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के अंतर्गत पीईईओ झालामालिया द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।जिसमे गोदावास व झालामलिया गांव की विभिन्न टीमों ने भाग लिया।कार्यालय लिपिक रमेश सियाग ने बताया कि खेलो के इस क्रम के तीसरे दिन वीर तेजाजी खेल मैदान में टेनिसबॉल क्रिकेट मैच गोदावास व झालामलिया के बीच खेला गया ।जिससे गोदावास की टीम विजेता रही।
इन खेलों का समापन समारोह दस अगस्त को ग्राम पंचायत मुख्यालय झालामलिया में रखा गया है।जहां विजेता,उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि पप्पूराम , कोपोरिटिव अध्यक्ष लुंबाराम सिंगड,विद्यालय स्टाफ रामनिवास खोजा,रामलाल धेडु, भंवरलाल विश्नोई,रामप्रकाश, चतुर्भुज सैनी ने अहम भूमिका निभाई।

